

Baby Care
29 May 2026 को अपडेट किया गया
पुराने समय से ही बच्चों को स्वेडल करने का प्रचलन रहा है और मम्मी पापा के साथ ही बच्चों के लिए भी ये तरीका बहुत फायदेमंद साबित हुआ है. यह बेहद सरल और बढ़िया काम करने वाला है. बच्चे को सही तरीके से स्वैडलिंग करने से उन्हें लगता है कि वे अपनी मां के गर्भ में ही लौट आए हैं.
सही स्वैडलिंग मेथड का यूज़ करके बच्चों में स्टार्टल रिफ्लेक्स और कोलिक के दर्द को कम किया जा सकता है. इस पोस्ट में जानेंगे कि छोटे बच्चों के रात में जागने की आदत के चलते स्वेडलिंग कैसे आपको और आपके बच्चे को एक अच्छी और गहरी नींद सोने में मदद देती है.
स्टार्टल रेस्पोन्स एक ऐसी प्रक्रिया है जो सभी न्यू बोर्न बेबीज में होती है. इस के कारण सोते समय उनके हाथ और पैरों में कंपन होती है. कभी कभी बच्चों के हाथ ऊपर उठ कर उनके चहरे तक जा सकते हैं और ऐसे में बच्चों को स्वेडलिंग कर के लपेटने से इस स्थिति से बचाव होता है.
आप खुद कल्पना कीजिये कि आप गहरी नींद में सो रहे हैं और अचानक आपको किसी के थप्पड़ मारने जैसा अनुभव हो. ऐसे में बच्चे कई बार रात में उठते हैं और अगर आप बच्चे को एक स्वैडल रैपर में लपेट दें तो ऐसे में रिफ्लेक्सिस के कंपन होने पर भी उनके हाथ और पैर उनके चेहरे तक नहीं पहुँच पाते और उनकी नींद खराब नहीं होती.
न्यू बोर्न बेबी पूरी रात एक नींद में नहीं सोते और ऐसा होना सामान्य है. इस कारण मम्मी पापा का भी एक स्ट्रेच में लंबी नींद ले पाना कठिन हो जाता है. लेकिन अगर आप बेबी को स्वेडल करें तो यह देखा गया है कि वह अधिक देर तक और गहरी नींद में सोने लगते हैं.
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि बाहरी दुनिया माँ के गर्भ की तुलना में अधिक ठंडी, शोरगुल से भरी हुई और डिस्टर्बिंग है. स्वैडल रैपर का प्रयोग करने से शिशु के शरीर का टेम्परेचर नियंत्रित करने में हेल्प मिलती है जिससे उन्हें फिर से गर्भ में होने जैसा सुखद अहसास होता है.
एक आरामदायक स्थिति में बच्चे के लंबे समय तक सोने की संभावना बढ़ जाती है. स्वैडल रैपर के साथ, आप अपने बेबी को वो सुरक्षा की भावना दे सकते हैं जिसकी उन्हें इस दुनिया में आने के बाद कुछ दिनों तक खास ज़रूरत होती है.
जब बच्चा लंबे समय तक आराम से न रह पाये और बार बारे रोये या परेशान रहे तो उसे कोलिक कहते हैं. पेट दर्द की समस्या वाला ऐसा बच्चा आपके फीड कराने, गोद में लेने, प्यार करने और हर तरह के प्रयास के बाद भी शांत नहीं होगा और रोता ही रहेगा. अगर बच्चा दिन में तीन घंटे से अधिक समय तक रोता है तो किड्स हेल्थ पैरामीटर्स के अनुसार ये नॉर्मल से अधिक है.
कोलिक से परेशान बच्चे के परिवार में सभी पर इस समस्या का असर पड़ता है क्योंकि दिन और रात जागने के बाद उनके लिए भी अपने काम पर कोंसंट्रेट करना मुश्किल हो जाता है. अच्छे स्वास्थ के लिए आपको और आपके बच्चे दोनों को ही रात की अच्छी नींद की ज़रूरत है और ऐसे में स्वेडलिंग आपके लिए मददगार साबित हो सकती है.
पेट के दर्द को अक्सर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं या एलर्जी के साथ जोड़ के देखा जाता है लेकिन आप अपने बच्चे की तकलीफ को कम करने के लिए एक बेबी स्वैडल का उपयोग कर के ज़रूर देखें. जब भी आपके बच्चे को आराम से सोने में दिक्कत हो तो उसे स्वैडल में लपेटें और इससे उसे नींद आने में वाकई मदद मिलेगी.
न्यू बोर्न बेबीज को उनकी पीठ के बल सुलाना चाहिए न कि पेट के बल और नींद के दौरान देर तक उन्हें पीठ के बल सुलाये रखने के लिए स्वैडलिंग एक अच्छा तरीका है.
छोटे बच्चों को पेट के बजाय पीठ पर स्वेडल करना चाहिए क्योंकि इतने छोटे बच्चों की गर्दन में इतनी ताकत नहीं होती कि वो खुद से पलट कर पेट के बल सो जाएँ. और ऐसे में नींद के दौरान भी स्वैडल्ड रैप्ड बच्चा पीठ के बल टिका रहता है और पेट के बल नहीं पलट पाता.
एक बार बच्चे के सिर और गर्दन में ताकत आ जाने के बाद आप उनको पजामा या ब्लेंकेट से बनी हुई ड्रेस में भी सुला सकती हैं ताकि उनके हाथ फ्री रहें और बच्चा रोलओवर कर सके. बच्चे के पलटना शुरू करने के बाद स्वैडलिंग बंद कर देनी चाहिए.
अक्सर न्यू बोर्न बेबीज के नाखून क्लिप करना एक मुश्किल काम है क्योंकि वो बहुत छोटे और ब्रिटल होते हैं. इतने छोटे हाथों से बच्चे के नाखून काटने में कई बार माँ बाप को डर भी लगता है कि कहीं उसे चोट ना पहुँच जाए.
नींद के दौरान अगर बच्चा चेहरे को खरोंचे या रगड़े तो इससे अक्सर यह पता चलता है बच्चे को नींद आने में दिक्कत आ रही है. अगर बच्चे के हाथ खुले हुए हैं तो थक जाने के बाद नींद आने पर वह अपना चेहरा मलने लगते हैं और ऐसे में चेहरे पर मामूली खरोंचें लग ही जाती हैं.
इनमें से किसी भी स्थिति में अपने बच्चे के चहरे को खरोंचों से बचाने के लिए उसे स्वैडल करें क्योंकि इसमें हाथों के बंद हो जाने के बाद उनके चेहरे पर खरोंच आने का कोई खतरा नहीं होगा.
बच्चे के पालने में ढीले कंबल, खिलौने, या तकिए बिलकुल ना रखें ताकि वह सेफ़्टी के साथ सो सके और ऐसे में ज़िप के साथ आने वाले बेबी स्वैडल रैप्स या फिरअल्ट्रा सॉफ्ट क्यूट बेबी स्वैडलिंग रैपर और स्लीपिंग बैग/ऑल सीज़न बेबी ब्लैंकेट जहां बड़े काम के प्रोडक्ट हैं वहीं देखने में भी बड़े आकर्षक भी लगते हैं. अपने बेबी की सेफ़्टी के लिए आप एक बार इनका यूज़ कर के ज़रूर देखें.
Yes
No
Written by
Kavita Upreti
Get baby's diet chart, and growth tips






Postpartum Bleeding in Hindi | डिलीवरी के बाद क्यों होती है महिलाओं को ब्लीडिंग?

PCOS Drink | पीसीओएस को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स!

Is It Safe to Eat Cake During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में केक खाना सुरक्षित है?

Bulky uterus in Hindi | महिलाओं के लिए कितनी बड़ी मुश्किल पैदा कर सकता है बल्की यूटरस?

Hormonal Imbalance in Men in Hindi | पुरुषों के भी होते हैं हार्मोन्स असंतुलित, जानें क्या होते हैं कारण!

How to Massage Newborn Baby in Hindi | न्यू बोर्न बेबी की मसाज कैसे की जाती है?

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |