


Reproductive health
19 May 2026 को अपडेट किया गया
ओवेरियन सिस्ट यानि अंडाशय के ऊपर एक परत का बन जाना। कई मामलों में यह सिस्ट बिल्कुल सामान्य होती है लेकिन अगर यह परत सामान्य से अधिक मोटी है तो यह मासिक धर्म को प्रभावित करती है साथ ही गर्भावस्था के लिए भी खतरनाक है। कुछ स्थितियों में ओवेरियन सिस्ट कैंसर भी पैदा कर सकती हैं। ओवेरियन सिस्ट को पहचानने के लिए इन लक्षणों पर गौर करना जरूरी है -
1 दर्द के साथ पेट पर सूजन - पेट के निचले भाग में दर्द के साथ-साथ सूजन का होना, ओवेरियन सिस्ट का पहला गंभीर लक्षण है। यदि आप अक्सर ऐसा महसूस करती हैं, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।
2 यूरिनेशन - ओवरी पर सिस्ट बन जाने पर पेशाब करते समय दर्द या तकलीफ होने के साथ-साथ लगतार यूरिनेशन की समस्या हो सकती है। इससे ब्लेडर पर दबाव भी पड़ सकता है।
3 मासिक धर्म - यदि लंबे समय तक आपका मासिक धर्म समय पर नहीं हो रहा है तो ओवेरियन सिस्ट इसका कारण हो सकता है। इस स्थिति में पेडू या पेट के एकदम निचले भाग में तेज या हल्का दर्द भी हो सकता है।
4 उबकाई या उल्टी आना - अंडाशय की ऊपरी झिल्ली का झरण नहीं होने पर कई बार उबकाई या ऊल्टी आने की स्थिति भी बन सकती है। इस समय तुरंत देखभाल एवं उपचार की जरुरत होती है ताकि इंफेक्शन न फैले।
5 वजन बढ़ना - यदि बेहद कम समय में आपका वजन बहुत ज्यादा और तेजी से बढ़ रहा है, तो इसका कारण ओवेरियन सिस्ट भी हो सकता है। इस स्थिति को भांपकर तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
6 अपचन और जलन - कई बार बहुत कम खाने के बावजूद आप अपना पेट भरा हुआ महसूस करती हैं, तो यह पेट पर पड़ने वाले दबाव के कारण है। इस स्थिति में आप अपचन संबंधी समस्याएं भी महसूस कर सकते हैं।
7 कमर दर्द - यदि ओवरी पर सिस्ट है, तो इससे आपकी कमर पर भी दबाव पड़ता है जिसके कारण मासिक धर्म के समान कमर दर्द होना सामान्य हो जाता है। इसके साथ-साथ जांघों में भी दर्द हो सकता है।
Yes
No
Written by
Priyanka Verma
Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips


How Long Does It Take to Lose Postpartum Weight in Hindi | डिलीवरी के बाद वज़न कम करने में कितना समय लगता है?

दिल खुश कर देंगे बेबी बॉय के ये टॉप 100 नाम! | Top 100 Baby Names for Boys in Hindi 2026

Back Pain After Delivery in Hindi | डिलीवरी के बाद कमर दर्द से कैसे राहत पाएँ?

What to Wear to a Wedding While Pregnant in Hindi | प्रेग्नेंसी में कहीं शादी अटेंड करना हो तो पहनें इस तरह की ड्रेस

Mango During Pregnancy in Hindi | क्या गर्भवती महिलाओं के लिए आम सुरक्षित होता है?

How are Twins Born Naturally in Hindi| जुड़वाँ बच्चों का जन्म कैसे होता है?

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |