

Updated on 29 December 2025
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपने पति से कुछ चीज़ों की उम्मीद करती हैं. प्रेग्नेंसी का समय कुछ सीखने, एडजस्ट करने और कुछ नया जानने के लिए होता है. इस समय हार्मोनल चैलेन्ज की वजह से अक्सर महिलाओं का मूड स्विंग होता रहता है, वहीं इस वक्त हसबैंड को अपनी वाइफ की एक्स्ट्रा केयर करनी होती हैं. ये वो वक्त होता है कि जब महिलाएं अपने पति बहुत सारी बातों की उम्मीद करती हैं. इस नाजुक दौर में हर पति को अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा करने चाहिए जो उन्हें बोलने की जरुरत न पड़े और उन्हें आप ये महसूस कराएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं. हर प्रेग्नेंट महिला अपने पति से इन 10 चीज़ों की उम्मीद करती है :
शिशु की पहली हरकत पर महिलाएं अपने पति की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक रहती हैं. महिलाएं चाहती हैं कि बच्चे के लिंग को लेकर उनके पति भी उनके जितना ही उत्सुक रहें और इस दौरान प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर बात को ध्यान से सुनें.
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आता है और इससे उनके आत्मविश्वास में भी कमी आती है इसलिए आप उन्हें लगातार इस बात का अहसास करवाते रहें कि वो आज भी आपके लिए पहले जितनी ही खूबसूरत हैं. आपके प्यार की गर्माहट से उनका आत्मविश्वास बना रहेगा.
आपकी पत्नी के अंदर आपके बच्चे का विकास हो रहा है इसलिए आपके लिए शिशु से बात करना या उसे महसूस करना थोड़ा मुश्किल होगा. आपको अपने शिशु से बात करने का प्रयास करना चाहिए. इससे आप भी अपनी पत्नी की तरह बच्चे से कनेक्ट हो पाएंगें.
दिन में एक बार उनके शरीर के सभी हिस्सों विशेषकर कमर की मालिश करें. इससे उनके मन को खुशी मिलेगी और जब वो खुश रहेंगी तो आप दोनों का बच्चा भी खुश रहेगा.
अपनी पत्नी की बोली गई हर बात को दिल से ना लगाएं. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के मूड में बहुत बदलाव आता है और कई शारीरिक दिक्कतों के कारण वो परेशान भी रहती हैं. ऐसे में अगर वो आपको कुछ कह भी देती हैं तो उनकी बातों को दिल पर ना लें.
गर्भावस्था के दौरान प्यार को लेकर महिलाओं की जरूरतें बदल जाती हैं. उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने प्यार करने का तरीका बदल दें. आप चाहें तो उनसे खुद उनकी मर्जी पूछ लें.
किताबें पढ़कर आप उनके शरीर और दिमाग में चल रहे बदलावों के बारे में जान सकते हैं. कई प्रेग्नेंसी एप्स भी आती हैं जो हर रोज़ आपको एक नया टिप देती हैं. इससे आप अपनी पत्नी को खुश रख पाएंगें.
काम के बोझ की वजह से डॉक्टर की अपॉइंटमेंट आप भूल सकते हैं और जाहिर सी बात है कि आपकी पत्नी को इस पर बहुत गुस्सा आएगा. अपनी पत्नी को खुश करने के लिए डॉक्टर के साथ हर अपॉइंटमेंट को याद रखने की कोशिश करें.
इस दौरान आपकी पत्नी को खूब सारी एनर्जी की जरूरत होती है इसलिए घर की कुछ जिम्मेदारियों को आप अपने ऊपर ले लें और उन्हें आराम करने दें. पर्याप्त नींद लेने के बाद उन्हें भी अच्छा महसूस होगा और वो आपसे भी खुश रहेंगीं.
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी धैर्य रखने की जरूरत होती है. इससे आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है. ये समय आपकी जिंदगी का सबसे खास दौर होता है.
प्रो-टिप (Pro-Tip)
अपनी वाइफ का ख्याल रखना है तो कुछ बातों को बिना कहे ही अपने दिमाग में बैठा लें क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान आपकी मदद की जरुरत उन्हें पड़ेगी ही. आपकी वाइफ अगर खुश रहेंगी तो बच्चे का विकास भी अच्छी तरह हो सकेगा. माँ बनने के बाद भी आपको एक्टिव पैरेंट्स की भूमिका निभानी होगी इसके लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए.
Yes
No

Written by
Auli Tyagi
Auli is a skilled content writer with 6 years of experience in the health and lifestyle domain. Turning complex research into simple, captivating content is her specialty. She holds a master's degree in journalism and mass communication.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






Is It Safe To Travel In The First Trimester Of Your Pregnancy?

Best Comedy Series on Amazon Prime

New Mom Diet Plan – Month 12 Week 48

Intrauterine Growth Restriction (IUGR) in Pregnancy

30+ Maternity Photoshoot Props: Accessories for Maternity Photoshoot

5 Tips to Boost Your Chances of Having a Problem-Free Pregnancy & Have a Healthy Baby

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |