

Pregnancy
28 May 2026 को अपडेट किया गया
हर कोई अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए एक सरल रूटीन अपनाना चाहता है. हालाँकि, शॉर्टकट्स अक्सर वैसी शानदार चमक को पाने में मदद नहीं कर पाते जैसा आप हमेशा से चाहती रही हैं. हालांकि अपने बाथरूम की शैल्फ को खाली रखने के बजाय आप उनमें कुछ ऐसी चीजें हैं रख सकती हैं जो आपकी त्वचा में सुधार लाने में बेहद मददगार होंगी.
उदाहरण के लिए, बेहद आसानी से प्रयोग होने वाले टी ट्री फेस टोनर का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन न केवल ज़्यादा चमकदार बन सकती है बल्कि आप अपनी त्वचा को हर दिन ज्यादा साफ और तरोताजा भी रख सकती हैं. ये आपके पोर्स को कम करने में भी मददगार है.
तो आइये जानते हैं टी ट्री फेस टोनर के बारे कुछ जरूरी जानकारी जैसे कि इसके फायदे, ये आपकी त्वचा के लिए क्यों जरूरी है और इसका इस्तेमाल करने के कुछ मुख्य कारण.
टी ट्री फेस टोनर के फ़ायदों पर की गयी ज़्यादातर रिसर्च ने प्रूफ किया है की ये चेहरा साफ करने और पोर्स प्यूरीफायर के रूप में कमाल का असर करता है. टी ट्री ऑइल को स्किन की रेडनेस को कम करने, मुहांसों की हीलिंग अच्छी तरह से करने और पोर्स को बंद करने के लिए बेहतरीन पाया गया है, जो कि इसमे पाये जाने वाले एंटि-बैकटेरियल और एंटि-इन्फ्लैमटोरी गुणों की वजह से संभव है.
कुछ खास स्टडीस के अनुसार, अपने स्किनकेयर रूटीन में इसका उपयोग करने से आपकी रंगत को साफ करने में मदद मिल सकती है, हालांकि ये आपकी डिटेल्ड स्किनकेयर रूटीन की का रेप्लेसमेंट बिलकुल भी नहीं है.
टी ट्री ऑइल न केवल मुंहासों का इलाज और रोकथाम करता है, बल्कि यह आपको इंस्टाग्राम फिल्टर के बराबर बढ़िया और चमकदार ग्लो पाने में भी मदद कर सकता है.
हाल ही की एक रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों ने टी ट्री ऑइल से बने प्रोडक्ट्स से चेहरे का इलाज किया, उनका हाइड्रैशन अच्छा हुआ और उनकी स्किन की ओईलीनेस् में भी कमी पायी गई.
एक अन्य रिसर्च में मुंहासों पर बेंज़ोयल पेरोक्साइड के असर की तुलना में टी ट्री ऑइल लगाने वाले लोगों ने अपनी स्किन पर कम ड्राइनेस फील करी.
हाथों को साफ रखना बेहद जरूरी है खास तौर पर कोरोना संक्रमण के बाद तो और भी ज्यादा. टी ट्री औइल के साथ आप सफाई को 11 गुना तक प्रभावशाली बना सकते हैं. अपने एंटि-बैक्टीरियल गुणो के कारण, टी ट्री ऑयल आपके हैंड क्लैंसर को और भी ज्यादा प्रभावी बना सकता है. इसके एंटि-बैकटेरियल गुण टी ट्री टोनर को इन्फ्लूएंजा वायरस और ई. कोली जैसे पैथोजेंस को रोकने की अद्भुद क्षमता देते हैं. प्रौपर क्लीनिंग के लिए आप टी ट्री ऑयल की थोड़ी सी मात्रा को अपने हैंडवाश या अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइज़र के साथ मिला लें. इसके अलावा क्योंकि ये मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है, इसलिए आपके हाथ साफ होने के साथ साथ कोमल भी महसूस करेंगे.
हम सब जानते हैं कि कीड़ों का काटना बहुत तकलीफ देता है. टी ट्री ऑयल इसमें बहुत काम आता है. कई रिसर्च के अनुसार, इसमें एंटीपैरासिटिक गुण होते हैं और कीड़ों को दूर रखने के लिए टी ट्री ऑयल, डीईईटी और अन्य कई तेलों से भी ज़्यादा फ़ायदेमंद पाया गया है.
टी ट्री ऑयल के जाने-माने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों को देखते हुए इसे इन्सेक्ट बाइट के बाद इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद है. कैंपिंग के लिए ले जाने वाले आपके समान में ये एक बढ़िया एडिशन रहेगा.
स्कैल्प को स्वस्थ और कूल रखने के लिए टी ट्री ऑयल के एंटी-फ्लेक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण बहुत काम के हैं. कई एक्सपैरीमेंट्स में पार्टीसिपेट करने वाले लोगों में से 41% लोगों में टी ट्री ऑयल के इस्तेमाल से डैंड्रफ के लक्षणों में कमी आती पायी गयी.
सबसे पहले अपनी त्वचा को साफ करें और थपथपाकर सुखा लें. इसके बाद माइलो के टी ट्री फोमिंग क्लींजर से त्वचा की क्लेंजिंग करें. अब टी ट्री फेस टोनर की बौटल को अच्छे से हिला लें और एक रुई के फाहे में निकालकर अपनी त्वचा को साफ करें. और आखिर में मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें.
Yes
No
Written by
Kavita Upreti
Get baby's diet chart, and growth tips






Benefits of ACV Tablets in Hindi | क्या एप्पल साइडर विनेगर जितनी असरदार है ACV टैबलेट?

Periods After C Section in Hindi | सी सेक्शन डिलीवरी के बाद कैसे होते हैं पीरियड्स?

Is Jumping During Pregnancy Safe in Hindi | प्रेग्नेंसी में उछल-कूद पड़ सकती है भारी! बढ़ सकता है मिसकैरेज का खतरा

Advantages of ghee massage for babies in Hindi ऑइल से ही नहीं घी से भी कर सकते हैं आप बेबी की मसाज, होते हैं इस तरह के फ़ायदे

Period During Breastfeeding in Hindi | ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान कैसे होते हैं पीरियड्स?

Custard Apple During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में सीताफल खा सकते हैं?

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |