


Baby Massage
29 May 2026 को अपडेट किया गया
आपके बच्चे को बेबी मसाज औइल की मालिश से बहुत फायदा होगा, और आपको भी उसकी मसाज करना ज़रूर रिलेक्सिंग लगेगा. क्या आप जानती हैं एक सही बेबी मसाज औइल का उपयोग करके आप अपने बच्चे की हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं. आप केवल सही मसाज औइल के यूज़ से अपने बेबी की सेंसिटिव स्किन को सुरक्षा देने के साथ साथ मॉइस्चराइज़ भी कर सकती हैं.
इसमें केवल समस्या यह है कि सभी तेल एक जैसे नहीं होते और इसलिए सभी प्राकृतिक तेल बच्चे की त्वचा के लिए एक समान लाभकारी भी नहीं होते. बच्चे की मालिश के लिए किसी भी "प्राकृतिक" तेल का उपयोग करना इस बात की गारंटी नहीं है कि वह उसकी त्वचा के लिए सेफ भी होगा.
इस पोस्ट में आइये जानते हैं कि बच्चे की मालिश के लिए कौन से तेल बेस्ट हैं और किन से बचना चाहिए. लेकिन उस से पहले,
नियमित रूप से शिशु की मालिश आपके और आपके बेबी के बीच की बॉंडिंग को बढ़ाती है. हाथों का स्पर्श एक ऐसी भाषा है जिसे बड़े और बच्चे दोनों समान रूप से समझते हैं. इसलिए एक अच्छे मसाज औइल जैसे कि माइलो केयर बेबी मसाज ऑइल से आपके बेबी की मसाज करने से आपको और आपके बच्चे दोनों को बेहद फायदा होगा! आइये जानते हैं कैसे?
जब आप और आपका बच्चा मालिश के दौरान एक-दूसरे को देखते हैं तो आँखों के द्वारा एक तरह का कम्मयूनिकेशन होता है. मालिश के दौरान बच्चा बिना डायपर के होता है और आप आई कोंटैक्ट करते हुए उससे बात करते रहते हैं. आपके चेहरे पर आने वाले भाव से उसे भी संवाद करने की क्षमता विकसित करने में मदद मिलती है. इसके अलावा बार-बार मालिश करने से आपके बच्चे का ब्रेन और न्यूरो सिस्टम डेव्लप होने में भी मदद मिलती है.
हड्डियों को मजबूत बनाने वाले और साथ ही बच्चे की नाजुक त्वचा पर यूज़ करने के लिए सूटेबल कई तरह के मसाज ऑयल उपलब्ध हैं. आप अपने बच्चे की त्वचा की मालिश करने और उसे हाइड्रेट करने के लिए इन तेलों का उपयोग करें. कुछ प्रोडक्ट्स दूसरों की तुलना में आपके बच्चे की त्वचा के लिए ज्यादा अच्छे भी हो सकते हैं.
इन में से कुछ बेहतरीन तेलों में शामिल हैं:
2020 में प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार वर्जिन कोकोनट औइल लगाने से प्री’मैच्योर बच्चों की त्वचा में बढ़िया इम्प्रूवमेंट और ताकत आती है. इसे न्यूबौर्न और बड़े बच्चों दोनों पर मसाज औइल और मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इन रिजल्ट्स को कई अन्य स्टडीज़ ने भी सपोर्ट किया है.
विटामिन ई से भरा हुआ बादाम का तेल बेबी मसाज के लिए सुरक्षित और बेस्ट है. कई रिसर्च में पाया गया है कि बादाम के तेल को प्री मैच्योर बच्चों में प्रयोग करने से उनकी त्वचा की थिकनेस और ताकत बढ़ जाती है और साथ ही इसके कोई दुष्परिणाम भी नहीं देखे गए.
पेट्रोलियम जेली
बेबी लोशन के तौर पर शायद आपकी माँ ने पेट्रोलियम मरहम या जेली (जिसे वैसलीन नाम से भी जाना जाता है) का उपयोग ज़रूर किया होगा क्योंकि यह बेबी मसाज औइल के रूप में आपके बच्चे की त्वचा के लिए बेहतरीन रिजल्ट्स देता है और एक बढ़िया औप्शन है.
मिनरल औइल को अक्सर "बेस्ट बेबी मसाज औइल " के रूप में जाना जाता है और यह वास्तव में सही है. 2012 में हुए एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, पेट्रोलियम जेली समेत कई अन्य मिनरल औइल्स शिशुओं की त्वचा के लिए पूरी तरह से सेफ हैं.
आपके बच्चे की नाजुक त्वचा शिया बटर का उपयोग करने पर आपके लिए ज़रूर थैंकफुल होगी. यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो बच्चों की स्किन के लिए पूरी तरह से कोमल है. लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि शुद्ध शिया बटर में कोई और कैमिकल या आर्टिफ़िशियल खुशबू नहीं मिलाई जानी चाहिए.
विटामिन ई से भरपूर सैफफ्लावर औइल कोल्ड-प्रेस्ड वेजीटेबल औइल है. कोल्ड-प्रेस्ड औइल अन्य औइल्स की तरह अधिक प्रोसेसिंग से नहीं गुजरा होता है इसलिए यह एक बच्चे की नाइट मसाज औइल के लिए सबसे बढ़िया औप्शन है.
आप अपने बच्चे के मसाज रूटीन में पूरी तरह से सुरक्षित कोल्ड-प्रेस्ड ग्रेपसीड बेबी मसाज ऑइल का उपयोग कर सकती हैं.
न्यू बौर्न में एक्जिमा और डायपर-रैश के लिए बेहद एफेक्टिव होने के अलावा, आप कैमोमाइल लोशन का उपयोग अपने शिशु के मसाज औइल के रूप में भी कर सकती हैं. यकीन मानिए इस प्रोडक्ट से आपके बच्चे की त्वचा बेहद कोमल और पूरी तरह स्वस्थ रहेगी.
यह स्किन हीलिंग में बेहद मदद करता है इसलिए जोजोबा औइल को अक्सर एक्जिमा वाले नवजात शिशुओं के लिए यूज़ करने की सलाह दी जाती है. इस प्रोडक्ट में विटामिन ई भी काफी मात्रा में पाया जाता है. अपने बच्चे की कोल्ड प्रेस्ड जोजोबा ऑयल से ज़रूर मालिश करें और उसकी त्वचा को बेहतर बनाएँ.
बोरेज सीड ऑयल के यूज़ से आप अपने बच्चे की त्वचा को शांत करने के साथ साथ उसका हीलिंग ट्रीटमेंट भी कर सकते हैं. इसमें फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है और यहां तक कि अगर आपके बच्चे को एक्जिमा है, तब भी आप इसे मसाज औइल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
गुलाब के तेल में हाई कौंसनट्रेशन लिपिड्स पाये जाते हैं जिससे बच्चे की त्वचा को बेहद लाभ पहुंचता है और उसके विकास में सहायता मिलती है. बेबी एक्जिमा और अन्य स्किन कंडीशंस जैसे कि चकत्ते, रेडनेस और सूजन को कम करने में भी इससे मदद मिलती है. क्या आप जानते हैं कि यह सबसे अच्छा बेबी मसाज ऑयल है.
आपके बॉडी लोशन में जई के तेल को "एवेना सैटिवा" के रूप में ज़रूर मेंशन किया गया होगा. यह ऐसा कॉम्पोनेंट है जो लगभग सभी स्किन प्रोडक्ट्स में प्रयोग किया जाता है और स्किन पर चकत्ते और सूखेपन के साथ साथ खुजली वाली त्वचा में भी मदद कर सकता है.
कुल मिला के ओट औइल शिशुओं की स्किन केयर के लिए एक बढ़िया औप्शन है.
Yes
No
Written by
Kavita Upreti
Get baby's diet chart, and growth tips






Pregnancy Symptoms Week By Week in Hindi | 17 से लेकर 24 हफ़्तों तक ऐसे होते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण! (Part 3)

Is It Safe to Drink Red Wine During Pregnancy | क्या प्रेग्नेंसी के दौरान रेड वाइन पीना सुरक्षित है?

Brown Discharge During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?

How to Tell Your Boss You're Pregnant In Hindi | आप अपने प्रेग्नेंट होने की बात अपने बॉस को कैसे बताएँगे?

Excessive Sweating in Children in Hindi | बड़ों की तुलना में बच्चों को ज़्यादा पसीना क्यों आता है?

Vricocele in Hindi | पुरुषों के लिए मुश्किल का कारण बन सकता है वेरीकोसील!

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |