

Updated on 19 May 2026
गर्भावस्था में सेहतमंद तरीके से खाना और खाने के सही प्रकार को लेकर सतर्क रहना जरूरी है. किवी फ्रूट एक चायनीज गूसबेरी है और मिनरल्स के अलावा विटामिन से भरपूर है.
किवी, गर्भावस्था में खाया जा सकने वाला एक शानदार फ्रूट है. इसे न खाने का सिर्फ एक अपवाद हो सकता है कि खाने वाले को इससे एलर्जी हो. जिन लोगों को पॉलन और लैटेक्स से एलर्जी होती है, उन्हें किवी से एलर्जी होने की पूरी संभावना होती है. स्किन पर रैशेस, होठों पर सूजन और एलर्जिक लक्षण आम समस्याएं हैं. किवी, विटामिन ए, सी, ई, के, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, मैग्नेशियम, कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरा होता है. इसमें शुगर की मात्रा भी कम होती है और एक सेहतमेंद स्नैक होता है. गर्भावस्था में 2-3 किवी खाना पूरी तरह से सुरक्षित है.
गर्भावस्था में खाने की तीव्र इच्छा होती है. गर्भावस्था के हर एक चरण में सही खाना बेहद जरूरी है. यहां कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताया गया है जो एक गर्भवती महिला को अपनी गर्भावस्था के हर एक दिन किवी खाकर मिल सकते हैं.
पहले ट्रिमेस्टर में किवी फ्रूट खाना फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें आगे बताए गए जरूरी पोषक तत्व होते हैः
किवी में डायट्री फायबर की जरूरी मात्रा होती है. इनमें 2 ग्राम तक फायबर होता है जो बावल मूवमेंट में मदद करता है. गर्भावस्था की वजह से अलग-अलग तरह के बावल मूवमेंट होते हैं जिनमें कठोर से लेकर पतले तक होते हैं. यह हार्मोन में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से होता है.
जब गर्भावस्था दूसरे ट्रिमेस्टर में पहुंचती है तो विटामिन ए, जिंक, केल्सियम, आयरन, आयोडीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत बढ़ने लगती है. किवी में दो एमसीजी विटामिन ए और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा होती है.
किवी, विटामिन ई का महत्वपूर्ण स्रोत होता है. यह विटामिन मां और होने वाले बच्चे को सेल डैमेज से बचाता है. यह हेल्दी स्किन देता है.
तीसरा ट्रिमेस्टर वो समय होता है जब महिलाओं में सेहत से जुड़ी अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं और इनमें जेस्टेशनल डायबिटीज शामिल है. किवी में ग्लूकोस की मात्रा कम होती है, लगभग 1 टेबलस्पून. इस फ्रूट की मदद से महिलाओं में शुगर खाने की इच्छा कंट्रोल होती है.
किवी में विटामिन के भी होता है जो ब्लड क्लॉट बनाने और चोट जल्द ठीक करने में मदद करता है.
यह समझदारी होगी कि आप इस बात का ध्यान रखें कि गर्भावस्था के दौरान क्या खाया जा रहा है. इस दौरान शरीर बहुत कमजोर होता है. किवी में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे की ग्रोथ में मददगार होते हैं. असंयमित होकर खाई गई कोई भी चीज से शरीर को नुकसान हो सकता है. इसलिए, चाहे वो सेहतमंद हो या न हो, कुछ भी खाने में संयम रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में चेरी: फायदे और साइड इफेक्ट्स इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में मशरूमः प्रकार, फायदे और रिस्क इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी के दौरान रागी खाने के फायदे
Yes
No
Written by
Parul Sachdeva
A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips


Pregnancy Loose Motion: Causes, Treatment & Home Remedies

Sweet Potato (Shakarkandi) in Pregnancy: Is It Safe? Benefits & Recipes
Which Foods Should You Avoid During Pregnancy That Cause Bloating?

Chikoo (Sapota) in Pregnancy: Is It Safe? Benefits, Risks & Daily Limit
Planning to go back to work after the birth of your Baby? Here are 10 Awesome Tips to Help you Manage

New Mom Diet Plan – Month 12 Week 45

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |