

Updated on 28 May 2026
चेरी ऐसा फूड है जिसको प्रेग्नेंट महिलाएं बिना किसी चिंता के एंजॉय कर सकती हैं। चेरी मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम प्रेगनेंसी के दौरान चेरी खाने के फायदों के साथ-साथ इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानेंगे।
इसलिए अगर आप प्रेग्नेंट हैं और डिलीशियस और न्यूट्रियस स्नैक की तलाश में हैं, तो चेरी के बारे में वह सब कुछ पढ़ें जो आपको जानना चाहिए!
चेरी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए न्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन सोर्स है। वे फाइबर, विटामिन C, पोटेशियम और फोलिक एसिड का एक अच्छा सोर्स हैं।
चेरी में घुलने और नहीं घुलने वाले दोनों तरह के फाइबर होते हैं। घुलने वाले फाइबर पानी में घुल जाते हैं और डाइजेशन को स्लो डाउन करने में मदद करता है। नहीं घुलने वाले फाइबर पानी में नहीं घुलते हैं और स्टूल को बांधने में मदद करता है।
चेरी फोलिक एसिड का अच्छा सोर्स है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फोलिक एसिड जरूरी होता है क्योंकि यह ब्रेन और स्पाइन(रीढ़) के बर्थ डिफेक्ट्स को रोकने में मददगार होता है।
प्रेगनेंसी के दौरान चेरी खाने का प्रमुख फायदे यह है कि यह एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एंटीऑक्सिडेंट जरूरी हैं क्योंकि वे डेवलप होते फ़ीटस को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
फ्री रेडिकल्स वह मॉलिक्यूल्स होते हैं जो सेल्स के डैमेज होने की वज़ह बन सकते हैं और कैंसर सहित कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुड़े होते हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान चेरी खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, किसी भी फ्रूट या सब्जी को अधिक मात्रा में खाने से पहले आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए, क्योंकि उनमें ऐसे केमिकल हो सकते हैं जो आपके डेवलप होते बच्चे के लिए हानिकारक हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान चेरी के कई दूसरे हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। उदाहरण के लिए, वह प्री-एक्लेमप्सिया के रिस्क को कम करने के लिए जाने जाते हैं, यह ऐसी कंडीशन होती है जिसके लक्षण हाई ब्लड प्रेशर और यूरिन में प्रोटीन आना है, जो प्रेगनेंसी के दौरान हो सकती है।
आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान चेरी खाना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, इनका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले, चेरी में थोड़ी मात्रा में साइनाइड होता है। यह आपको या आपके बच्चे को नुकसान पहुंचाने जितना तो नहीं है, लेकिन इसके बारे में पता होना चाहिए।
दूसरा, चेरी कुछ लोगों में इनडाइजेशन और सीने में जलन पैदा कर सकती है। अगर आप चेरी खाने के बाद इन लक्षणों का अनुभव करते हैं, तो भविष्य में इनसे बचना सबसे अच्छा है।
तीसरा, हाई शुगर कंटेंट होने के कारण, बहुत ज्यादा चेरी खाने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान हेल्थी वजन बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं तो आपको इस बारे में अवेयर होना पड़ेगा।
ताज़ा चेरी चुनते समय, चेरी के मोटे फलों की तलाश करें जो चमकदार होने के साथ गहरे लाल रंग की हों। नरम, गूदेदार या भूरे रंग के धब्बे वाली चेरी न लें। ताज़ा चेरी को रेफ्रिजरेटर में एक सप्ताह तक रखा जा सकता है।
प्रेगनेंसी में चेरी को खाने से पहले इनके फायदे और साइड इफेक्ट दोनों को अच्छे से समझ लेना चाहिए। हालांकि चेरी के कई न्यूट्रिशनल संबंधी फायदे भी हैं, चेरी में कुछ कंपाउंड्स ब्लड को पतला करने का काम कर सकते हैं, इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को इन्हें खाने से पहले अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। कुल मिलाकर, चेरी प्रेगनेंसी के दौरान खाने के लिए एक हेल्थी फ्रूट है, लेकिन कंट्रोल जरूरी है। मायलो फैमिली लाखों पेरेंट्स के न्यूलीबॉर्न बेबी के लिए भरोसेमंद वन-स्टॉप शॉप है।
Q1. क्या प्रेगनेंसी के दौरान सूखी चेरी खाना ठीक है? (Is It Okay To Eat Dry Cherries During Pregnancy?)
A1. सूखी चेरी आम तौर पर खाने के लिए सुरक्षित होती है, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करने के लिए लेबल की जांच करनी चाहिए कि इसमें सल्फर डाइऑक्साइड तो नहीं है। क्योकि यह प्रेज़रवेटिव प्रेग्नेंट महिलाओं और उनके बच्चों के लिए समस्या पैदा कर सकता है।
Q2. प्रेगनेंसी में चेरी खाने से पेट में पल रहे बच्चे को क्या फायदे होते हैं? (What are the benefits of eating cherries during pregnancy to the unborn child?)
A2. प्रेगनेंसी के दौरान चेरी का सेवन पेट में पल रहे बच्चे के लिए कई फायदों से जुड़ा हुआ है। इन फायदों में बेहतर कॉग्निटिव डेवलपमेंट, जन्म के बाद में कुछ बीमारियों के डेवलप होने का कम रिस्क, और हेल्थी बर्थ वेट और पेट में पल रहे बच्चे का कॉग्निटिव डेवलपमेंट शामिल हैं।
Q3. प्रेगनेंसी के दौरान एक दिन में कितनी चेरी खानी चाहिए? ( How many cherries should be eaten in a day during pregnancy?)
A3. प्रति दिन चेरी की दो या तीन सर्विंग्स से अधिक नहीं खाने की सलाह दी जाती है। ज्यादा चेरी खाने से पेट खराब और डायरिया हो सकता है
इसे भी पढ़े : प्रेगनेंसी में चेरी: फायदे और साइड इफेक्ट्स
इसे भी पढ़े : लीची इन प्रेगनेंसी
Yes
No
Written by
Kavita Uprety
Get baby's diet chart, and growth tips






When Can I Start Bending After C-Section: Expert Insights on C-Section Recovery
14 Month Old Baby Food Chart/Feeding Schedule – Week 2

4th Month Pregnancy Diet Chart: Your Guide to Maximizing Nutrient Intake

How to Avoid Pregnancy After Having Sex?

The Ultimate Guide to Supplementing with Omega 3 for PCOS

Why and When Is the Tetanus Toxoid (TT) Vaccine Given During Pregnancy?

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |