

Baby Care
Updated on 8 August 2023
कुछ लक्षण जो बच्चों की त्वचा पर दिखते हैं; जैसे
त्वचा का पपड़ीदार और खुरदरा होना
त्वचा पर खुजली होना
त्वचा पर लाल चकत्ते दिखना
फटी त्वचा
त्वचा से खून निकलना और इंफेक्शन होना
बच्चो को बहुत देर तक नहलाने से भी उनकी त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए उन्हें ज़्यादा देर तक पानी में न रखें. बच्चे बहुत जल्दी गंदे नहीं होते, इसलिए आप उन्हें हर रोज़ ना नहलाकर 1 से 2 दिन के अंतर में भी नहला सकती हैं. हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही अपने बच्चे को नहलाएँ.
अपने बच्चे के लिए हमेशा ऐसे साबुन, शैम्पू और तेल ख़रीदें, जिन्हें बच्चों की नाज़ुक त्वचा को ध्यान में रखकर ही बनाया गया हो.कोशिश करें कि जेंटल और गंधरहित साबुन और शैम्पू लें. बाज़ार में आपको ऐसे साबुन भी मिल जाएँगे, जिनमे एलोवेरा एक्सट्रैक्ट हो. ऐसे साबुन बच्चे की त्वचा को कोमल रखते हैं.
बच्चे को नहलाने के बाद उसकी त्वचा को धीरे-धीरे टॉवेल से पोंछें. ध्यान रखें कि इस दौरान आपको बेबी की त्वचा पर टॉवेल को रगड़ना नहीं है.
सर्दियों के मौसम में बच्चों की त्वचा पर क्रीम ज़रूर लगाएँ या फिर नहलाने के तुरंत बाद बेबी फेस क्रीम या बॉडी लोशन लगाएँ ताकि त्वचा में नमी बनी रहें.
बच्चों के कपड़े धोने के लिए हमेशा जेंटल डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. रफ़ साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचें.
बच्चे को नहलाने के बाद अच्छे से उसकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें
ध्यान रहें कि बच्चे में पानी की कमी बिल्कुल भी न हो. इसके लिए आप उसे समय-समय पर दूध पिलाती रहें.
बच्चे के आसपास ह्यूमिडिफायर रखें ताकि त्वचा में नमी बनी रहें और उसमें रूखापन न आने पाए.
अगर आपके बच्चे की त्वचा में रूखापन आ रहा है, तो इस बात का ध्यान रखें कि उस किसी प्रकार की कोई एलर्जी तो नहीं है. कहीं बार डस्ट से भी बच्चों की त्वचा को एलर्जी हो जाती है. हालाँकि,किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर अपने डॉक्टर से परामर्श करें.
Yes
No
Written by
Khushboo Goel
Get baby's diet chart, and growth tips






Maternity Fashion: How to Dress in Style in Each Trimester of Your Pregnancy?

Adenomyosis Vs Endometriosis: How to Spot the Symptoms and Seek Early Intervention

Fertility Test for Men and Women: What to Expect and Next Steps

How Soon Can You Get Pregnant After Stopping the Pill?

Embryo Transfer: The Ultimate Guide to Procedure, Success Rates and FAQs

Painful Ejaculation and Its Impact on Men's Health: From Stigma to Solutions

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |