


Conception
22 December 2025 को अपडेट किया गया
अक्सर गर्भधारण की कोशिश (Trying to conceive) करने के दौरान कई कपल्स अपनी सेक्स लाइफ में बदलाव महसूस करते हैं. शुरुआत में सेक्स (Sex) जहाँ इंटरेस्टिंग लगता है, तो वहीं धीरे-धीरे यह इंटरेस्ट कम या समाप्त होने लगता है. चलिए आज आपको बताते हैं उन बदलाव जो आपको फैमिली प्लानिंग (Family planning) करने के दौरान अपनी सेक्स लाइफ (Sex life) में देखने को मिल सकते हैं.
कई बार गर्भधारण की कोशिश करने के बाद भी जब गर्भ नहीं ठहरता है, तो आपको सेक्स से बोरियत महसूस होने लग सकती है. आप सेक्स के प्रति निराशा महसूस कर सकते हैं. जब चीजे़ सही तरह से काम नहीं करती हैं, तो सेक्स एक तरह से तनावपूर्ण हो जाता है.
सेक्स करने से पहले ही लोगों से आपने कभी सुना है कि बेबी कर लो अब? ये शब्द शुरू में आपको अच्छे लगते होंगे, लेकिन कुछ महीने बाद या साल बाद जब आप प्रेग्नेंट होने की कोशिश करते हैं, तो ये शब्द आपको अजीब लगने लगते हैं और सेक्स आपको एक झंझट की तरह लगने लगता है. यह चीज़ आपके लिए एक तरह से लक्ष्य को पूरा करने जैसी हो जाती है. डॉक्टर द्वारा बताये जाने वाली चीजे़ं जैसे ओव्यूलेशन का इंतज़ार करें, किसी ख़ास दिनों पर सेक्स करें, आदि जैसी चीज़े एक होमवर्क जैसी हो जाती हैं.
अक्सर फैमिली प्लानिंग के दौरान महिलाएँ संबंध बनाने के दौरान शर्म महसूस करने लगती हैं. ऐसा भी देखा गया है कि कपल्स पहले की तुलना में इस समय एक-दूसरे के सामने हिचकिचाते हैं.
लंबे समय तक गर्भधारण की कोशिश करने से कई बार कपल्स तनाव (Stress) महसूस करने लगते हैं और धीरे-धीरे यह तनाव डिप्रेशन (Depression) का रूप लेने लगता है, जिसका असर उनकी सेक्सुअल रिलेशनशिप (Sexual relationship) पर भी देखा जा सकता है. अधिक चिंता होने के कारण सेक्स लाइफ पर नेगेटिव असर होता है.
ये भी पढ़े : प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो खाना शुरू कर दें ये आहार
अपनी सेक्स लाइफ को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए आप इन बातों पर ग़ौर करें!
ध्यान रखें कि गर्भधारण करने में समय लगता है, इसलिए इस समय जल्दबाजी करना ठीक नहीं है.
सेक्स एक कनेक्शन है, यह सिर्फ़ गर्भधारण के लिए नहीं होता है. यही वह ज़रिया है, जिसकी मदद से आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होता है.
अगर आप अपनी सेक्स लाइफ में रुचि नहीं ले पा रहे हैं, तो इस बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करें. अगर इससे भी बात न बनें, तो किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की मदद ले सकते हैं. आप उनसे परामर्श कर सकते हैं.
उम्मीद है कि आप ऊपर बताई बातों को समझेंगे और उस पर ग़ौर करेंगे.
Yes
No

Written by
Parul Sachdeva
A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






Screening Test for Women in Hindi | महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट क्या होते हैं?

UFE Meaning in Hindi | यूटेराइन आर्टरी एम्बोलिज़ेशन क्या है और कब पड़ती है इसकी ज़रूरत?

Jackfruit During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में कटहल खा सकते हैं?

How Long Does It Take to Lose Postpartum Weight in Hindi | डिलीवरी के बाद वज़न कम करने में कितना समय लगता है?
Best Foods for Baby' Mental Development in Hindi | बेबी के मेंटल डेवलपमेंट में मदद करते हैं ये फूड्स

Fish in Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में मछली खा सकते हैं?

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |