

Getting Pregnant
29 May 2026 को अपडेट किया गया
Medically Reviewed by
Kusum Sabharwal
Obstetrician & Gynecologist - MBBS| DGO
View Profile
हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की दैनिक आवश्यकताओं में से थर्मस फ्लास्क भी बेहद ज़रूरी चीज़ है. इस लेख में कुछ ऐसी जगहों का उल्लेख किया गया है जहाँ पर आप हॉट एंड कूल स्टेनलेस-स्टील थर्मस फ्लास्क ले जाकर अपनी जीवनशैली को आसान और सरल बना सकती है.
जिम में हमें अपने साथ पानी ले जाने की आवश्यकता होती है. ऐसे में स्टेनलेस स्टील फ्लास्क (Stainless steel flask) में आप अपने लिए गर्म पानी लेकर जा सकते हैं. बता दें, अगर आप वर्कआउट के दौरान गर्म पानी पीते हैं तो आपको शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, आप इसमें प्रोटीन शेक या वर्कआउट के बाद पीने के लिए स्मूदी भी लेकर जा सकते हैं.
अगर आपको अलग-अलग दुकानों पर जाकर विंडो शॉपिंग करना अच्छा लगता है, तो ज़ाहिर सी बात है इस दौरान आपको प्यास भी लग सकती है. ऐसे में दुकानों और सड़क के किनारे लगे स्टालों से प्लास्टिक की पानी की बोतल ख़रीदने से अच्छा है कि आप अपने साथ घर से ही पीने के लिए साफ़ पानी लेकर जाएँ. अगर आप गर्मियों के महीनों के दौरान बाहर जाते हैं तो थर्मस फ्लास्क में ठंडा पानी ले जाने से आपको शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलेगी.
अगर आप व्यायाम या शारीरिक गतिविधियां करने के तौर पर रोज़ सैर करते हैं तो आपको उस वक्त भी प्यास लग सकती है. ऐसे में बेहतर है कि सैर के दौरान प्यास लगने पर एकदम से पानी पीने के बजाय पानी को छोटे-छोटे घूँट में पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेट रह सकें.
यात्रा के वक्त स्टेनलेस स्टील फ्लास्क आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है. इससे सफ़र के दौरान ना केवल आपको पीने के लिए साफ़ पानी मिलेगा; बल्कि आप बोतलबंद पानी ख़रीदने से भी बच सकते हैं, जिससे आप कुछ पैसे बचा सकते हैं. यात्रा के वक्त आप स्टेनलेस स्टील फ्लास्क में चाय या कॉफी भी लेकर जा सकते हैं.
अगर आप डेस्क जॉब या कोई अन्य नौकरी करते हैं, तो उसमें भी अपने साथ स्टेनलेस स्टील फ्लास्क लेकर जाना बेहद फ़ायदेमंद है. सर्दियों में गर्म पानी की एक चुस्की से आपकी प्यास बुझ सकती है. इसके अलावा, आप काम पर जाते वक्त इस फ़्लास्क में गर्म दूध, कॉफी या कोई अन्य पेय लेकर जा सकते हैं.
सिर्फ़ इतना ही नहीं, बच्चे के लिए फॉर्मूला दूध बनाने के लिए भी आप इसमें पानी को गर्म करके रख सकते हैं. ऐसे में आपको बार-बार पानी को गर्म करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.
Yes
No
Medically Reviewed by
Kusum Sabharwal
Obstetrician & Gynecologist - MBBS| DGO
View Profile
Written by
Priyanka Verma
Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






Irregular Periods Treatment in Hindi | अनियमित पीरियड्स से परेशान? ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

Honey During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में शहद खा सकते हैं?

Right Time For Sex in Hindi | गर्भधारण के लिए कब करें सेक्स?

Difference Between A Cesarean And Normal Delivery in Hindi | कौन-सी डिलीवरी बेहतर होती है- नॉर्मल या सिजेरियन?

Thigh Chafing in Hindi | थाई चेफिंग क्या होता है?

Gokshura Benefits in Hindi | जानें गोक्षुरा कैसे रखता है सेक्शुअल हेल्थ का ख़्याल!

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |