


Conception
19 May 2026 को अपडेट किया गया
“क्या आप गर्भधारण करने के लिए तैयार हैं?” यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब केवल आप ही दे सकती हैं. जैसा कि आप जानती ही हैं कि गर्भधारण करना एक बहुत ही जिम्मेदारी से भरा काम है. इस दौरान महिला को अपनी हेल्थ पर ख़ासतौर पर ध्यान देना पड़ता है. ऐसे में यह ज़रूरी हो जाता है कि गर्भधारण करने से पहले आप कुछ बातों पर विचार करें. जैसे-
गर्भावस्था का एहसास हर महिला के लिए अलग-अलग होता है. इस स्थिति में आप यह नहीं जान सकती हैं कि आपके लिए क्या ठीक होगा या क्या नहीं. जब आप माता-पिता बनने की तैयारी करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप हर स्थिति के लिए तैयार हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक आप इस दौरान महिलाओं की कहानियों को जान सकती हैं, महिलाओं से राय ले सकती हैं, किताबें और वेबसाइट को पढ़ सकती हैं.
जीवनशैली में बदलाव सबसे पहले आप इस बारे में सोचें कि आप माता-पिता क्यों बनना चाहते हैं? एक बच्चा आपके दिन-प्रतिदिन के जीवन को कैसे बदल सकता है? विशेषज्ञ बताते हैं कि इस स्थिति में आप अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगी. अगर आप समय देने को तैयार नहीं हैं तो आपको गर्भावस्था के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए. इस दौरान बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए आपको नई आदतों को अपनाना होगा.
करीबी लोगों से मदद लें. बेशक आप भावनात्मक रूप से गर्भावस्था के लिए तैयार हों, लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं जिसमें आपको ख़राब महसूस होने लगता है. ऐसे में शांत रहने के लिए आप अपने करीबियों से मदद लें. जो लोग आपको इस स्थिति में सर्पोट कर सकते हैं, आप उन सभी लोगों की एक लिस्ट तैयार करें. महिला विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय सही मदद मिलने से महिला को पूरा आराम मिल पाता है, वह सही तरह से भोजन लेती हैं और डिलीवरी के बाद वह अपने बच्चे के साथ उचित समय व्यतीत कर पाती हैं.
प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले आप दोनों को ही एक दूसरे से इस विषय पर सवाल पूछने चाहिए और दोनों की आपसी सहमति के बाद ही आपको प्रेग्नेंसी प्लान करनी चाहिए. आप कुछ सवालों पर विचार कर सकते हैं, जैसे-
अगर आप पहले से ही एक बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं, तो ऐसे में दूसरे बच्चे के जन्म का सही समय क्या होगा? इस सवाल का जवाब भी आप दोनों को ही ढूंढना होता है. इस बार आपको अपने आप से जो सवाल पूछने होते हैं वो पहले की अपेक्षा अलग होते हैं. अधिकतर दंपत्ति पहले बच्चे के जन्म के बाद थोड़ा थक जाते हैं, ऐसे में दूसरी प्रेग्नेंसी को प्लान करने से पहले उनको थोड़े समय की जरूरत होती है. लेकिन कुछ दंपत्ति ऐसे भी होते हैं जो युवा होने पर ही अपने परिवार को पूरा करने के लिए उत्साहित होते हैं. दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी को प्लान करने से पहले महिला व पुरुष को खुद से ये सवाल पूछने चाहिए:
इन सभी के साथ आप पहले बच्चे की तरह ही जीवनशैली या दिनचर्या में बदलाव के लिए तैयार रहें. ध्यान रखें माता-पिता बनना आसान काम नहीं हैं, लेकिन आपसी समझदारी और सहयोग से इस जिम्मेदारी को आसान बनाया जा सकता है.
Yes
No
Written by
Priyanka Verma
Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






खूबसूरत लोरी जिससे आपके बच्चे को आएगी अच्छी नींद

Almonds During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में बादाम खाना कितना सुरक्षित है?

Curd During Pregnancy | क्या प्रेग्नेंसी में दही खाना सुरक्षित होता है?
गर्भावस्था में खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए उपाय

Ovarian Cyst in Hindi | ओवरियन सिस्ट क्या है और इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

Onion Oil Benefits for Hair Fall in Hindi | अनियन ऑइल बालों का झड़ना कैसे कम करता है?

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |