


Nutrition Tips
19 May 2026 को अपडेट किया गया
प्रेग्नेंसी कंफर्म होते ही जो पहला काम किसी भी होने वाली माँ को करना चाहिए वो है नाश्ते से लेकर रात के खाने तक एक होलेस्टिक डाइट को फॉलो करना. इसमें नाश्ता सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इससे आपके दिन की शुरुवात होती है. अक्सर लोग ये नहीं समझ पाते कि गर्भवती महिला को नाश्ते में क्या खाना चाहिए. प्रेग्नेंसी में आपका नाश्ता बेहद हैल्दी होना चाहिए क्योंकि जो आप खाएँगी वही आपके शिशु को भी मिलेगा और इसलिए यह जरूरी है कि आप पोषक आहार लें ताकि आपके अनबौर्न बेबी का भी उचित विकास हो सके. अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में ये सवाल होता है कि प्रेग्नेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए और इन्हीं सवालों से संबन्धित जानकारी हम लाये हैं इस पोस्ट में.
सुबह का नाश्ता खास होता है क्योंक खाली पेट जो कुछ भी आप खाते हैं उसका ज्यादा फायदा शरीर को मिलता है इसलिए सुबह नाश्ते में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार लेने से आप दिन भर तरोताजा तथा स्वस्थ महसूस करेंगी.
अब बात करते हैं इस विषय पर कि प्रेग्नेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए. तो इसका थंब रूल ये है कि आपका नाश्ता हैल्दी होना चाहिए जिसमें आयरन, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर फूड आइटम्स के साथ ही फाइबर् युक्त साबुत अनाज या सीरियल्स होने चाहिए. आइये जानते हैं इन सब की पूर्ति के लिए आप को किन किन चीजों को अपने नाश्ते में शामिल करना होगा.
गर्भवती महिला को नाश्ते में क्या खाना चाहिए इसका पहला जवाब है ढेर सारे फाइबर युक्त साबुत अनाज से बना हुआ मीठा दलिया, खिचड़ी या फिर बाज़ार में मिलने वाले रेडीमेड ओट्स जिन्हें आप एक कटोरी दूध में डाल के खा सकती हैं. होल ग्रेन्स में फाइबर के अलावा प्रोटीन और विटामिन भी अच्छी मात्रा में होते हैं. फाइबर के कुछ अन्य बढ़िया स्रोत हैं ढेर सारे फल जैसे कि सेब, अनार, केला और नाशपाती इत्यादि. इन्हें जूस के बजाय काट के खाएं ताकि इनका पूरा लाभ शरीर को मिल सके. इसके अलावा किशमिश, मुनक्का, अंजीर और भीगे हुए बादाम जिन्हें आपको छिलका उतार के सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए. ये पेट को साफ रखते हैं और डाइज़ेशन को आसान बनाते हैं जिससे एसिडिटी और पेट की समस्यायें भी कंट्रोल में रहती हैं. इसके अलावा शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आपको प्रेग्नेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए ये आगे बताएँगे.
प्रेग्नेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए इसका दूसरा उत्तर है आयरन से भरपूर फूड आइटम्स. आयरन और फोलिक एसिड दोनों ही आपके गर्भ में बढ़ रहे शिशु के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है साथ ही ये शरीर में खून की कमी नहीं होने देते. आयरन की कमी से गर्भ में पल रहे शिशु के ब्रेन डेवलपमेंट पर असर पड़ता है साथ ही प्री मैच्योर डेलीवरी और लो बर्थ वेट की समस्या भी देखी जाती है. इसकी कमी से बचने के लिए आप डाइट में दालें, हरी सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी, सरसों, बथुआ, और चुकंदर को शामिल करें. फल खाएं और संतरे का रस पियें इससे भी आयरन की कमी दूर होती है. इसके अलावा ड्राई फ्रूट, किशमिश, खजूर, मूंगफली की पट्टी, रेवड़ी आदि गुड से बने स्नैक्स में भी आयरन खूब पाया जाता है.
प्रेग्नेंसी में प्रोटीन बच्चे के सम्पूर्ण विकास, शरीर को एनर्जी देने, नयी कोशिकाओं और मांसपेशियों की बढ़त के साथ ही स्वस्थ त्वचा के लिए भी काफी ज़रूरी होता है. इस की कमी से बचने के लिए अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि गर्भवती महिला को नाश्ते में क्या खाना चाहिए. प्रोटीन की ज़रूरत पूरा करने के लिए पहला बढ़िया औप्शन है उबला हुआ अंडा. इसके अलावा बादाम में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिन्हें आप शाम के स्नैक्स में ले सकती हैं. ग्रीक योगर्ट भी प्रोटीन से भरपूर होता है जिसे आपको बिना चीनी मिलाये खाना चाहिए. दूध में भी प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और आप दिन भर में दो गिलास तक दूध का सेवन कर सकती हैं. दाल और खास तौर पर बीन्स भी प्रोटीन से भरपूर होती हैं इसलिए आपको सुबह के नाश्ते और रात के खाने में दालों को जरूर शामिल करना चाहिए.
प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन सी की कमी से बचना चाइए. भ्रूण के सम्पूर्ण विकास के साथ ही माँ के अच्छे स्वास्थ्य और दोनों को कई तरह के विकार से बचाने के लिए विटामिन सी का सेवन ज़रूरी है. विटामिन सी से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट इन्फेक्शन से बचाते हैं, सेल रिपेयर में हेल्प करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. विटामिन सी से बौडी को कोलजन बनाने में मदद मिलती है जो कार्टिलेज, बोन्स और स्किन के लिए जरूरी है. विटामिन सी की कमी से बचने के लिए आप नियमित रूप से हरी मिर्च, शकरकंदी, शिमला मिर्च, टमाटर, बंदगोभी, ब्रोकली, संतरे, नींबू और स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करें.
तो ये थी हमारी पोस्ट उन महिलाओं के लिए जो ये जानना चाहती हैं कि प्रेग्नेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए जिससे माँ और बच्चा दोनों को स्वस्थ रहने में मदद मिले. स्वस्थ आहार से ही आप अपने बच्चे के मजबूत स्वास्थ्य की नींव रख सकती हैं इसलिए हैल्दी खाएं और स्वस्थ रहें.
गर्भवती महिला को सुबह क्या खाना चाहिए यह जानने से पहले उसे ये भी पता होना चाहिए कि किन किन चीजों के सेवन से उसे बचना है. अगर फलों की बात करें तो कुछ ऐसे फल हैं जिनसे प्रेग्नेंसी में परहेज रखने का लिए कहा जाता है जैसे कि पपीता, अन्नानास, आड़ू और अन्य गरम प्रकृति के फल. इसके साथ ही कच्चे अंडे और अनपास्चुराइस्ज दूध से बने मिल्क प्रोडक्ट भी आपको नहीं खाने चाहिए. हाई मरकरी फिश जैसे की साल्मन और टूना से भी दूर रहें और इसके साथ साथ सभी तरह के जंक फूड, मिर्च मसालेदार खाना, कैन्ड और प्रोसेस्ड फूड को भी पूरी तरह से अवॉइड करें.
1. Dr. Dt. Akansha Mishra. June 28, 2022. प्रेग्नेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए?. www.myupchar.com
Yes
No
Written by
Kavita Uprety
Get baby's diet chart, and growth tips






Kiwi During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में कीवी खा सकते हैं? जानें इसके फ़ायदे-नुक़सान
जानिए ओवेरियन सिस्ट के कारण, लक्षण और उपचार

दिल छू लेंगे लड़के और लड़कियों के ये टॉप 100 नाम | 100 Unique Baby Names for Boys and Girls in Hindi 2026
Sugar Pregnancy Test in Hindi | चीनी से भी कर सकते हैं आप प्रेग्नेंसी टेस्ट! यहाँ जानें सही तरीक़ा

Ghee During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में घी का सेवन करना सुरक्षित है?

Top 5 Ways to Improve Child's Growth Naturally | बच्चे के विकास में मदद करेंगे ये 5 तरीक़े

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |