hamburgerIcon

Orders

login

Profile

Profile
This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
  • Home arrow

  • Vitamins & Supplements arrow

  • Vitamins in Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में कौन से विटामिन लेना चाहिए? arrow

In this Article

    Vitamins in Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में कौन से विटामिन लेना चाहिए?

    Vitamins & Supplements

    Vitamins in Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में कौन से विटामिन लेना चाहिए?

    3 February 2026 को अपडेट किया गया

    प्रेग्नेंसी में माँ की सेहत और शिशु के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है कि गर्भवती महिला शुरू से ही अपने आहार विहार का ध्यान रखे. होने वाली माँ को ऐसा संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो क्योंकि इस दौरान उसे सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक कैलोरी की जरूरत होती है. इस पोस्ट में आपको बताएँगे कि प्रेगनेंसी में बेबी की ग्रोथ के लिए क्या खाएं और आपकों किस तरह के सप्लिमेंट्स लेने चाहिए.

    गर्भावस्था में विटामिन और खुराक

    हमारे रोजमर्रा के भोजन का विटामिन्स से भरपूर होना आवश्यक है और गर्भावस्था के दौरान तो यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. विटामिन के अलावा प्रेग्नेंसी के कंप्लीट डाइट प्लान में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और अन्य आवश्यक मिनरल्स की सही मात्रा भी शामिल होनी चाहिए. इसके लिए संतुलित खुराक जिसमें अनाज, सब्जियों और फलों का नियमित सेवन बहुत जरूरी है. कुछ लोग यह भी सवाल पूछते हैं कि गर्भावस्था में किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. असल में इसका कोई विशेष नियम नहीं हैं लेकिन पपीता और अन्नानास दो ऐसे फल हैं जिनके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है.

    प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड कब तक लेना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड लेना जरूरी है क्योंकि यह स्पाइना बिफिडा जैसे न्युरल ट्यूब डिफेक्ट्स की रोकथाम करता है. ये ऐसे डिफैक्ट्स हैं जो बच्चे की रीढ़ की हड्डी और ब्रेन को बेहद नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए बेबी प्लान करने से पहले ही आपको फॉलिक ऐसिड लेना शुरू कर देना चाहिए.

    प्रेग्नेंसी में जरूरी फोलेट की मात्रा केवल भोजन से पूरी कर पाना मुश्किल है इसलिए इस दौरान फोलिक एसिड के सप्लिमेंट्स लेने जरूरी हैं. गर्भवती होने की कोशिश शुरू करने से कम से कम 12 हफ़्ते पहले से आपको हर दिन 400 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड की गोली लेनी चाहिए. इसके अलावा ऐसे फूड आइटम्स खाएँ जिनमें फोलेट हो, जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां इत्यादि.

    फोलिक एसिड टेबलेट खाने के फायदे

    डॉक्टर्स प्रेग्नेंट महिलाओं को आमतौर पर फोलिक एसिड टेबलेट आईपी 5mg लेने की सलाह देते हैं. लेकिन कुछ महिलाओं में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स का रिस्क ज्यादा होने के कारण गर्भावस्था के शुरुवाती 12 हफ़्तों तक हर दिन 5 मिलीग्राम फोलिक एसिड की हाई डोज़ दी जाती है. ऐसा उन केसेज़ में होता है जहां

    • माँ या पिता में से किसी एक को न्यूरल ट्यूब में कोई डिफ़ेक्ट हो.

    • पिछली किसी प्रेग्नेंसी में न्यूरल ट्यूब डिफ़ेक्ट रहा हो.

    • माँ या पिता के परिवार में किसी को न्यूरल ट्यूब डिफ़ैक्ट रहा हो.

    • माँ या पिता में से किसी एक को डायबिटीज हो

    फोलिक एसिड टेबलेट कैसे खाना चाहिए – फोलिक ऐसिड की 5mg टैबलेट को खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है. इसका पूरा लाभ लेने के लिए इसे हर रोज एक ही समय पर लें.

    फॉलिक ऐसिड के अलावा प्रेग्नेंसी में होने वाली माँ के लिए कैल्शियम भी बहुत जरूरी है. बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए उसे जरूरी मात्रा में कैल्शियम मिलना जरूरी है इसलिए यदि मां के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाये तो उसका सीधा असर बच्चे की ग्रोथ पर पड़ता है. हालांकि होने वाली माँ इसे सही आहार के माध्यम से पूरा कर सकती है. भोजन के अलावा इसे भी सप्लीमेंट के रूप में गोलियों के द्वारा लिया जा सकता है.

    प्रेगनेंसी में कैल्शियम की गोली कब लें

    प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड की गोलियां लेने के अलावा डॉक्टर्स आपको दूसरे ट्राइमेस्टर की शुरुआत से ही कैल्शियम के सप्लीमेंट लेने की भी सलाह देंगे. प्रेग्नेंट महिला के लिए प्रतिदिन 1,000 मि. ग्रा कैल्शियम जरूरी है और इसकी पूर्ति के लिए आपको अपनी डायट में रोज दिन में 4 बार कैल्शियम से भरपूर आहार लेना चाहिए.

    अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि गर्भवती महिला को किस तिमाही में कैल्शियम की गोली खाना शुरू करना चाहिए? कैल्शियम सप्लीमेंट प्रेग्नेंसी होने से पहले ही प्री नेटल विटामिन्स के रूप में लेने शुरू कर देने चाहिए जिन्हें कम से कम तीन महीने पहले से लेना चाहिए. लेकिन, अगर आपको प्रेग्नेंसी होने के बाद ही इसका पता चला है तो आपके पहले ट्राइमेस्टर के दौरान डॉक्टर्स कैल्शियम सप्लिमेंट्स शुरू करा देंगे.

    प्रेग्नेंसी में आमतौर पर महिलाओं को 500 मिलीग्राम कैल्शियम की दो गोली प्रतिदिन लेने की सलाह दी जाती है. ये कैल्शियम साइट्रेट malate विटामिन डी 3 और कैल्शियम एंड विटामिन ड़३ टेबलेट्स IP (कैल्शियम एंड विटामिन ड़३ टेबलेट्स इन प्रेगनेंसी) जैसे की सारे नामों और ब्रांडस से बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं जो फ़ौलिक एसिड के साथ कोंबिनेशन में भी मिलती हैं. इन्हें आप आसानी से डॉक्टर की सलाह के अनुसार बाज़ार से खरीद सकते हैं.

    प्रेग्नेंसी एक नाजुक दौर है और इस दौरान ये ज़रुरी है कि अपने डॉक्टर की सलाह से अनुरूप सभी तरह के प्री नेटल विटामिन्स और सप्लिमेंट्स नियमित रूप से लेते रहें ताकि आप खुद और आपका होने वाला बच्चा स्वस्थ रहें.

    रेफरेंस

    1. Oh C, Keats EC, Bhutta ZA.(2020) Vitamin and Mineral Supplementation During Pregnancy on Maternal, Birth, Child Health and Development Outcomes in Low- and Middle-Income Countries: A Systematic Review and Meta-Analysis. Nutrients.

    2. Dou JF, Middleton LYM, Zhu Y, Benke KS, Feinberg JI, Croen LA, Hertz-Picciotto I, Newschaffer CJ, LaSalle JM, Fallin D, Schmidt RJ, Bakulski KM.(2022) Prenatal vitamin intake in first month of pregnancy and DNA methylation in cord blood and placenta in two prospective cohorts.

    Is this helpful?

    thumbs_upYes

    thumb_downNo

    Written by

    Kavita Uprety

    Get baby's diet chart, and growth tips

    Download Mylo today!
    Download Mylo App

    Related Questions

    • Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me

      arrow
    • Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .

      arrow
    • Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi

      arrow
    • PCOD kya hota hai

      arrow
    • How to detect pcos

      arrow

    RECENTLY PUBLISHED ARTICLES

    our most recent articles

    Image related to Pregnancy

    Pregnancy

    Mylo

    Image related to Healthy Eating

    Healthy Eating

    प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो खाना शुरू कर दें ये आहार

    Image related to Pregnancy Journey

    Pregnancy Journey

    Silent Reflux Meaning in Hindi | साइलेंट रिफ्लक्‍स क्या होता है और क्या होते हैं इसके लक्षण?

    Image related to Premature Babies

    Premature Babies

    प्रीमेच्योर बेबी का ध्यान रखने के लिए अपनाएं ये टिप्सआपके प्रीमैच्योर बेबी की देखभाल के लिए पाँच काम के टिप्स. पढ़िये इस लेख में प्रीमैच्योर बेबी की देखभाल किस तरह करनी चाहिए? इससे जुड़ी कुछ सलाह आपके प्रीमैच्योर बेबी की एक्सट्रा केयर से जुड़ी हुई कुछ बेहद काम की बातें.

    Image related to Exercise & Fitness

    Exercise & Fitness

    गर्भावस्था के दौरान आपको व्यायाम क्यों करना चाहिए?

    Image related to Scans & Tests

    Scans & Tests

    क्या आप जानती हैं प्रेग्नेंसी से पहले किए जाने वाले इन जरूरी टेस्ट के बारे में? पूरी जानकारी इस लेख में 

    foot top wavefoot down wave

    AWARDS AND RECOGNITION

    Awards

    Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

    Awards

    Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

    AS SEEN IN

    Mylo featured on Business World
    Mylo featured on CNBC
    Mylo featured on Financial express
    Mylo featured on The Economics Times
    Mylo featured on Business Today
    Mylo featured on Business World
    Mylo featured on CNBC
    Mylo featured on Financial express
    Mylo featured on The Economics Times
    Mylo featured on Business Today
    Mylo featured on TOI
    Mylo featured on inc42
    Mylo featured on Business Standard
    Mylo featured on YourStory
    Mylo featured on ANI
    Mylo Logo

    Start Exploring

    wavewave
    About Us
    Mylo_logo
    At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
    • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
    • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
    • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.