


Food & Recipes
22 January 2026 को अपडेट किया गया
आवश्यक सामग्री-
पालक - 300 ग्राम
राजमा - ½ कप (100 ग्राम)
टमाटर - 3 (250 ग्राम)
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच
तेल - 2-3 टेबल स्पून
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
विधि-
राजमा को साफ करके अच्छी तरह धोकर 8- 10 घंटे पानी में भिगो दीजिये.
भीगे हुये राजमा को धोकर कुकर में डालिये, 1 कप पानी, ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक या आधा छोटी चम्मच नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.
कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 6-7 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें, कुकर का प्रैशर खत्म होने पर कुकर को खोल लीजिए. राजमा नरम होकर तैयार हो गये हैं.
पालक के पत्तों से डंडिया हटा कर अलग कर दीजिये. पत्तों को पानी में 2-3 बार धो कर छलनी में रख दीजिये और पालक के पत्ते से पानी निकल जाने दीजिये.
पालक के धुले पत्ते को किसी बर्तन में डालिये, आधा कप पानी डाल कर, मध्यम आग पर उबालने के लिये ढककर रख दीजिये, 3-4 मिनिट में पालक उबल जाता है.
उबली हुई पालक का पेस्ट बना कर, प्यूरी तैयार कर लीजिए.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये, काटिये और मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिए.
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, टमाटर का पेस्ट डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला से तेल अलग होने पर मसाला भुन कर तैयार है.
मसाले में पालक का पेस्ट, नमक डालकर मिला दीजिए. उबाले हुये राजमा भी मिला दीजिये, गरम मसाला डालकर पालक राजमा को धीमी आंच पर 3-4 मिनिट पकने दीजिए.
राजमा पालक बनकर तैयार हैं, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, ऊपर से क्रीम डालकर गार्निस कीजिये और सब्जी को चपाती, परांठे, नान और चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
Yes
No

Written by
Karan Manhas
I m house wife & college student also
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips







Tomato During Pregnancy | प्रेग्नेंसी में कितना फ़ायदेमंद होता है टमाटर का सेवन?

गर्भावस्था के दौरान Spider Veins होना

क्या आप जानती हैं आपको स्तनदूध के साथ फार्मूला दूध क्यों मिक्स नहीं करना चाहिए?

Adenomyosis vs Endometriosis in Hindi | फर्टिलिटी पर कैसे होता है एंडोमेट्रियोसिस और एडिनोमायोसिस का असर?

How are Twins Born Naturally in Hindi| जुड़वाँ बच्चों का जन्म कैसे होता है?

Galactorrhea Meaning in Hindi| गैलेक्टोरिया के लक्षण क्या होते हैं?

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |